Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा बम धमाके में 21 की मौत; 30 से ज्यादा घायल
Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में शनिवार को बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई है।
Pakistan Railway Station Blast : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में आज बड़ा धमाका हुआ। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची है। वहीं, हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। पाक के उत्तर-पश्चिम इलाकों में हाल में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है। साथ ही अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ रहा है।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुहम्मद बलूच का कहना है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर तब हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। धमाके की सूचना पर पुलिस और बचाव कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंचे। घायलों की संख्या बढ़ने के अंदेशे को देखते हुए क्वेटा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अतिरिक्त डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों को भी बुला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। ऐसे में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
राष्ट्रपति ने की निंदा
राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। उन्होंने बेगुनाहों को निशाना बनाया है। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया।
CM ने दिए घटना की जांच के आदेश
वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने भी प्रांत से आतंकवाद के संकट को खत्म करने का संकल्प दोहराया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।