Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान फायरिंग : सीमा पर रहनेवाले लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

NULL

06:19 PM Sep 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू & कश्मीर के जम्मू और सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी और गोलीबारी में फंसे 727 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगी हुई भारतीय सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया जिससे कल छह नागरिक घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए (अरनिया, आर एस पुरा और रामगढ़ सेक्टर) क्षेत्रों में रहनेवाले 727 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इनमें से जोराफार्म गांव में रहनेवाले 78 गुर्जर भी थे, जो गोलाबारी में फंसे हुए थे।

पुलिस ने इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। ठीक इसी तरह से अन्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए गांवों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इस सप्ताह पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी और गोलाबारी हुई है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल 15 से ज्यादा चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया। कल देर रात तक रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के जेरधा गांव में भी गोलाबारी की।

Advertisement
Advertisement
Next Article