टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिलबिलाता पाकिस्तान, FM रेडियो स्टेशन में भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध

पाकिस्तान में भारतीय गानों के प्रसारण पर बैन

03:09 AM May 01, 2025 IST | Himanshu Negi

पाकिस्तान में भारतीय गानों के प्रसारण पर बैन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तान ने FM रेडियो पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे वहां के लोग भारतीय संगीत सुनने से वंचित रह जाएंगे।

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए है। इन्हीं सख्त एक्शन के बाद पाकिस्तान बिलबिलाता हुआ नजर आ रहा है। कभी भारत को गीदड़भभकी दे रहा है तो कभी भारत के खिलाफ ही एक्शन ले रहा है। अब पाकिस्तान ने रेडियो स्टेशन पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान के लोग भारतीय गानों को सुनने के लिए भी तरस जाएंगे। बता दें कि पाकिस्तान पहले ही पानी के लिए तरस रहा है और भारतीय सेना की कार्रवाई के डर से दहशत में है।

भारत का सख्त एक्शन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान में पंजीकृत सभी विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइनों द्वारा संचालित विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
30 अप्रैल से 23 मई तक सैन्य उड़ानों सहित सभी पाकिस्तान-पंजीकृत, संचालित या पट्टे पर दिए गए विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की पुष्टि की।

Advertisement
Next Article