Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेहा सिंह राठौर की वीडियो को सपोर्ट कर रहा पाकिस्तान, अब भारत में हो रही थू-थू

नेहा सिंह राठौर के वीडियो पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

07:23 AM Apr 27, 2025 IST | Neha Singh

नेहा सिंह राठौर के वीडियो पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

नेहा सिंह राठौर की सरकार विरोधी वीडियो को पाकिस्तान में शेयर किए जाने पर भारत में विवाद बढ़ गया है। पहलगाम हमले के बाद नेहा ने सरकार की आलोचना की, जिसे पाकिस्तानी सोशल मीडिया ने बढ़ावा दिया। इस पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी आपत्ति जताई।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। लोग और राजनीतिक दल पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग सरकार से जल्द बदला लेने की मांग भी कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार को पूरा समर्थन दिया है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस हमले के बाद कई लोग सरकार की आलोचना कर रहे हैं। सिंगर नेहा सिंह राठौर भी उन्हीं में से एक हैं। नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले के बाद सरकार के विरोध में एक वीडियो पोस्ट किया, लेकिन अब वह चर्चा में आ गई हैं क्योंकि उनके वीडियो अब पाकिस्तान में शेयर किए जा रहे हैं।

इमरान की पार्टी ने किया शेयर

दरअसल, भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस आतंकी हमले को सरकार की विफलता बताया है। नेहा ने तीखे लहजे में कहा कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर सकती है। उनके इस बयान को पाकिस्तान में काफी बढ़ा-चढ़ाकर शेयर किया जा रहा है। नेहा सिंह राठौर का वीडियो PTI प्रमोशन नाम की आईडी से शेयर किया गया। इस पाकिस्तानी सोशल मीडिया पेज ने झूठा दावा किया, ‘इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा किया।’ पाकिस्तानी नेता, सरकारी एजेंसियां ​​और आम लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

अभिषेक मनु सिंघवी ने जाताया दुख

सरकार से बेबाक सवाल पूछने के लिए मशहूर सोशल मीडिया फेम नेहा सिंह राठौर इस बार देश की जनता के गुस्से का शिकार बन रही हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसका विरोध किया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण! सभी भारतीयों को नैरेटिव वॉर से निपटने में बुद्धि और विवेक के साथ भाग लेना चाहिए! कुछ घटनाक्रमों में राजनीति को अलग रखना चाहिए।’

वीडियो में क्या बोली नेहा

वायरल वीडियो में नेहा कहती हैं कि दूसरे देशों में एक फोन कॉल से युद्ध रोकने वाले अपने देश में आतंकी हमले नहीं रोक पाते। अंधभक्त कहते हैं कि इस पर राजनीति मत करो। फिर सवाल किससे करूं? शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पहले से ही नजरअंदाज हैं। जब देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति हो रही हो और आतंकी हमलों में देशवासी मारे जा रहे हों, तो सवाल उठाना लाजिमी है।

CM Rekha Gupta ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के सम्मान में माला पहनने से किया इनकार

Advertisement
Next Article