टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

संघर्ष विराम समझौते के बाद भारत से कपास का आयात शुरू कर सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान जमीन मार्ग से भारत से कपास के आयात की मंजूरी दे सकता है। एलओसी पर नए संघर्षविराम समझौते के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कुछ बहाल होने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

04:34 PM Feb 28, 2021 IST | Desk Team

पाकिस्तान जमीन मार्ग से भारत से कपास के आयात की मंजूरी दे सकता है। एलओसी पर नए संघर्षविराम समझौते के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कुछ बहाल होने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

पाकिस्तान जमीन मार्ग से भारत से कपास के आयात की मंजूरी दे सकता है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नए संघर्षविराम समझौते के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कुछ बहाल होने की संभावनाएं बढ़ी हैं। रविवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। वाणिज्य मंत्रालय में सूत्रों के हवाले से ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा है कि वाणिज्य पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद इस बारे में फैसला ले सकते हैं कि अगले सप्ताह से भारत से कपास और धागे का आयात करना है।
Advertisement
रिपोर्ट में कहा गया है कि कपास की कमी का मुद्दा पहले ही प्रधानमंत्री इमरान खान के संज्ञान में लाया जा चुका है। खान के पास वाणिज्य मंत्रालय का भी प्रभार है। सूत्रों ने बताया कि एक बार सैद्धान्तिक फैसला होने के बाद मंत्रिमंडल की आर्थिक संयोजन समिति के समक्ष औपचारिक आदेश रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में आंतरिक चर्चा हो चुकी है लेकिन अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद लिया जाएगा।
Advertisement
Next Article