Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Pakistan News: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 9 लोगों का धर्म पूछकर मारी गोली

10:41 AM Jul 11, 2025 IST | Shivangi Shandilya

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बार फिर रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक चलती बस को आंतकियों ने निशाना बनाया और यात्रियों का धर्म पूछकर हमलावरों ने पहले तो अगवा किया और उसके बाद सभी की जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने बलूचिस्तान के झोब इलाके में इस घटना को अंजाम दिया। स्थानीय समाचार टीवी ने इसे बलूचिस्तान में एक बड़ी आतंकी घटना बताया है। बताया जा रहा है कि यह बस कलेटा से लाहौर जा रही थी।

किडनैप कर कर दी हत्या

हमालवारों ने बस को बीच रास्ते में ही रोक लिया और बस में सवार यात्रियों के धर्म पूछकर उनपर हमला किया। (Pakistan News) हमलावरों ने बस में सवार पंजाब प्रांत से संबंध रखने वाले 9 पुरुष यात्रियों को पहले तो किडनैप कर लिया. उसके बाद उनकी हत्या कर दी. करीब एक घंटे बाद उनके शव को नजदीकी पहाड़ी इलाके से बरामद किया गया।

हमलावरों की संख्या लगभग 10 से 12

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने इन यात्रियों को बहुत करीब से गोलियों से भून डाला। स्थानीय उपायुक्त हबीबुल्लाह मुसाखेल ने बताया कि हमलावरों की संख्या लगभग 10 से 12 थी। (Pakistan News) इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर रॉकेट ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों से भी हमला किया। इसके बाद हमलावर भाग गए। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

पाक सरकार ने जताया दुःख

इस आतंकी हमले की पाकिस्तान और बलूचिस्तान की सरकार ने निंदा की है। साथ ही इस घटना को आंतकी हमला बताया है। (Pakistan News) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने इस हमले पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करके कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए।

read also:Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना शुरू, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

 

Advertisement
Advertisement
Next Article