Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Pakistan: बाढ़ पीड़ितों को पाकिस्तान ई-प्लेटफॉर्म के जरिए पारदर्शी तरीके से सहायता देना करेगा सुनिश्चित

पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक ‘डिजिटल फ्लड डैशबोर्ड’ लॉन्च किया है।

11:00 AM Sep 13, 2022 IST | Desk Team

पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक ‘डिजिटल फ्लड डैशबोर्ड’ लॉन्च किया है।

पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक ‘डिजिटल फ्लड डैशबोर्ड’ लॉन्च किया है। देश और विदेश से प्राप्त हो रही बाढ़ राहत सहायता के बारे में आम जनता और विकास भागीदारों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय बाढ़ प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र (एनएफआरसीसी) के एक सत्र में डैशबोर्ड लॉन्च किया गया।
Advertisement
एनएफआरसीसी के अध्यक्ष अहसान इकबाल ने जनता से डोनेट फंड के जरिए बाढ़ पीड़ितों का समर्थन करने का आग्रह किया। सत्र में उन्होंने कहा कि सरकार दान के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनता को राहत उपायों से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने 3.3 करोड़ लोगों को प्रभावित किया है।
बाढ़ ने 269 पुलों को किया तबाह 
वही, उन्होंने आगे बताया कि नुकसान का शुरुआती आकलन किया जा रहा है, लेकिन अंतिम आकलन बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही होगा। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के मुताबिक, 14 जून से 9 सितंबर के बीच बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 1,396 लोगों की मौत हुई है और 12,728 अन्य घायल हुए हैं।
हालांकि, एनडीएमए ने कहा कि इसी अवधि के दौरान बाढ़ के पानी ने देश में 6,674.7 किलोमीटर सड़कों और 269 पुलों को तबाह कर दिया। आपदा में 1,743,345 घर नष्ट हो गए और 750,223 जानवर मारे गए। एनएफआरसीसी द्वारा सोमवार को साझा किए गए विवरण के अनुसार, दान के रूप में अब तक 7,119.2 टन खाद्य सामग्री के साथ 1,271.1 टन निर्वाह भोजन और 4,784,460 दवा सामग्री एकत्र की गई है।
Advertisement
Next Article