Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पीएम मोदी के ट्वीट का पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, कहा- धन्यवाद!

इस समय पाकिस्तान में भयानक बाढ़ संकट चल रहा है। देश के लोग संकट से परेशान हैं, लोगों को काम-धंधों में परेशानी हो रही है। पूरे देश में पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बाढ़ से करोड़ों पाकिस्तानी प्रभावित हुई हैं। इस पर पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की थी। लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी उनका जवाब दिया है।

01:02 AM Sep 01, 2022 IST | Desk Team

पाकिस्तान पीएम ने मोदी को कहा धन्यवाद 
दरअसल, पाकिस्तान इस समय विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इस बाढ़ से करीब 3.5 करोड़ लोग प्रभावित हैं और 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए दुनिया भर से दुआएं आ रही हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी और उम्मीद जताई थी कि देश जल्द ही प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों से उबर जाएगा। पीएम मोदी के ट्वीट के दो दिन बाद पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने जवाब दिया है और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। 
शाहबाज़ शरीफ़ ने किया ट्वीट 
पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म शाहबाज़ शरीफ़ ने बुधवार को ट्वीट किया, “मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बाढ़ से हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान के लोग, इंशाअल्लाह, इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और उनका पुनर्निर्माण करेंगे। जीवन और समाज।”
पीएम मोदी ने पीड़ीतों के प्रति व्यक्त की थी संवेदना 
गौरतलब है कि इससे पहले 29 अगस्त को प्रधान मंत्री मोदी ने कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, “पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हूं। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते है।”
बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में 1200 लोगों की मौत 
पाकिस्तान में करीब 10 दिनों की बारिश की वजह से एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा जलमग्न हो गया है. कई घर बाढ़ में बह गए। फसलें बर्बाद हो गई हैं। 3.5 करोड़ लोग विस्थापन का सामना कर रहे हैं। 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान इस समय बाढ़ के साथ-साथ अभूतपूर्व महंगाई का सामना कर रहा है।
Advertisement
Next Article