टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Pakistan: कराची में धार्मिक पार्टी के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया लक्षित हमला

08:25 AM Dec 27, 2023 IST | Srishti Khatri
Religious party worker shot dead in Karachi

कराची के कोरंगी इलाके में मंगलवार को एक धार्मिक पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, सलीम कोरांगी में चमरा चौरंगी के पास अपने कार्यस्थल पर था, जब हथियारबंद लोग आए और अंधाधुंध गोलीबारी कर फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध लक्षित हमला बताया है। फिलहाल मामल की जांच की जा रही है।

घटना स्थल पर, जांच के दौरान चार गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों द्वारा फर्जी नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2023 में सलीम खत्री नाम के एक अन्य धार्मिक पार्टी कार्यकर्ता को बाइक सवार चार संदिग्धों ने कराची में बिलाल कॉलोनी के पास गोली मार दी थी।

शुरुआती जांच में पता चला था कि सलीम खत्री को छह गोलियां लगीं, जिससे उनकी असामयिक मौत हो गई थी। बता दें कि हाल ही में क्षेत्र में धार्मिक पार्टी कार्यकर्ताओं पर लक्षित हमलों में वृद्धी देखी गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article