टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तान के PM इमरान खान को हुआ कोरोना, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं, विनियमन और समन्वय पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

04:31 PM Mar 20, 2021 IST | Desk Team

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं, विनियमन और समन्वय पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं, विनियमन और समन्वय पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। सुल्तान ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने 68 वर्षीय इमरान ने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।
Advertisement
सुल्तान ने एक ट्वीट में कहा, पीएम इमरान खान ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और घर पर खुद को अलग कर लिया है। पाकिस्तान कोविड-19 महामारी के खिलाफ चीनी टीका, सिनोफर्म का उपयोग कर रहा है।
हाल ही में चीन से पाकिस्तान को 5लाख खुराक का एक बैच प्राप्त हुआ था। वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पाकिस्तान में टीकाकरण अभियान चल रहा है।
बता दें पाकिस्तान ने अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनाई है। इसके अलावा, वह इस साल वैक्सीन खरीदने पर भी विचार नहीं कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान चीन की वैक्सीन और खैरात में अन्य देशों से मिलने वाली वैक्सीन के भरोसे ही बैठा हुआ है। इन्हीं वैक्सीन्स के बदौलत पाकिस्तान ने 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का वैक्सीनेशन भी हाल में शुरू किया है। पाकिस्तान का लक्ष्य इस साल के अंत तक 7 करोड़ लोगों को टीका देने का है।
Advertisement
Next Article