टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता गुरदीप सिंह ने सांसद के तौर पर शपथ ली

सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं।

04:46 PM Mar 12, 2021 IST | Desk Team

सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं। सिंह ने पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में अल्पसंख्यक सीट खैबर पख्तूनख्वा पर बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात दी थी।
Advertisement
सिंह को सदन में 145 में से 103 मत मिले थे, जबकि जमीयत उलेमा-ए इस्लाम (फजलुर) के उम्मीदवार रणजीत सिंह को सिर्फ 25 और अवामी नेशनल पार्टी के आसिफ भट्टी को 12 वोट मिले थे। सिंह के अलावा 47 और सांसदों ने भी शुक्रवार को शपथ ग्रहण की।
सिंह का नाता स्वात जिले से है और वह पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद गुरदीप सिंह ने कहा कि वह देश में अल्पसंख्यक समुदाय की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्हें विश्वास है कि सीनेटर होने के नाते उन्हें अपने समुदाय की सेवा बेहतर तरीके से करने का अवसर मिलेगा
Advertisement
Next Article