J&K : पुंछ में PAK ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
11:58 PM Dec 12, 2020 IST | Shera Rajput
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में शाम 6 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने कहा कि हमारी सेना भी इस हमले का माकूल जवाब दे रही है।
इस वर्ष की शुरूआत से ही पाकिस्तान 1999 में दो देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। जनवरी 2020 से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3,200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि 30 अन्य नागरिक मारे गए हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel