टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Pakistan : जनवरी 2024 तक देश से 10 लाख अवैध विदेशियों को निकालेगा बाहर

07:37 PM Nov 23, 2023 IST | Rakesh Kumar

Pakistan illegal foreigners  गरीबी और भुखमरी से परेशान पाकिस्तान लगातार देश से अवैध प्रवासियों को खदेड़ रहा है। पाकिस्तान ने 5 अक्टूबर को बिना दस्तावेज वाले शरणार्थियों को निर्वासित करने के अपने फैसले की घोषणा के बाद देश से 340,000 से अधिक प्रवासियों को निकाल चुका है। पाकिस्तान सरकार ने अवैध प्रवासियों को 'एलियंस' बताते हुए उन्हें देश से बाहर का रास्ता दिखा रहा है। बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जन अचकजई ने कहा है कि अवैध विदेशियों के खिलाफ देश में कार्रवाई का दूसरा चरण शुरू किया गया है और सरकार जनवरी 2024 तक दस लाख अवैध विदेशियों को निर्वासित करने की योजना बना रही है। यह जानकारी पाकिस्तान स्थित जियो न्यूज के द्वारा दी गई।

Advertisement

HIGHLIGHTS 

अवैध प्रवासी नहीं छोड़े पाकिस्तान तो निकाले जाएंगे बलपूर्वक'
Pakistan illegal foreigners जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले अक्टूबर में पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने कहा था कि सभी अवैध अप्रवासियों को 1 नवंबर तक पाकिस्तान छोड़ देना चाहिए नहीं तो बलपूर्वक निष्कासन का सामना करना पड़ेगा। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यवाहक प्रांतीय मंत्री जान अचकजई ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां अवैध प्रवासियों पर हो रहे कार्रवाई में शामिल हैं।

पत्रकारों से बात कर की कार्यवाई 

कार्यवाहक प्रांतीय मंत्री जान अचकजई ने पत्रकारों से बात करते हुए कार्रवाई को लेकर कहा कि जो लोग इस भ्रम में हैं कि वे कार्रवाई से बच जाएंगे वे गलतफहमी रह रहे हैं। अचकजई ने कहा कि अपंजीकृत अफगान देशों की वापसी चमन सीमा के माध्यम से हो रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया धीमी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article