टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के साथ पाकिस्तान करेगा हथियारों की डील, चीन कर रहा है मदद

म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ सैन्य हथियारों की खरीद की डील को आगे बढ़ाने का फैसला किया है

04:04 PM Feb 11, 2022 IST | Desk Team

म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ सैन्य हथियारों की खरीद की डील को आगे बढ़ाने का फैसला किया है

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ सैन्य हथियारों की खरीद की डील को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके तहत म्यांमार का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही पाकिस्तान का दौरा करेगा। म्यांमार की सेना पाकिस्तान से 60 & 81 एमएम मोर्टार, M-79 ग्रेनेड लॉन्चर और मशीन गन खरीदेगी। इस डील के तहत एक वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल पाकिस्तान जाएगा जो पहले हथियारों का निरीक्षण करेगा। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान को यह बड़ी डील चीन की मदद से मिली है।  
हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल खरीदना चाहता है म्यांमार 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यांमार, पाकिस्तान से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल खरीदने पर भी विचार कर रहा है। यह मिसाइलें वह JF-17 फाइटर एयरक्राफ्ट्स के लिए खरीदना चाहता है। दरअसल बैन के चलते म्यांमार सीधे चीन से इनकी खरीद नहीं कर सकता है। इसलिए वह इन्हें पाकिस्तान से खरीदने की योजना बना रहा है। म्यांमार ऐसा पहला देश था, जिसने  JF-17 फाइटर एयरक्राफ्ट्स का आयात किया था। म्यांमार में तख्तापलट के बाद आए सैन्य शासन से पाकिस्तान लगातार अपनी करीबी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 
कई अधिकारियों ने किया था पाकिस्तान का दौरा 
म्यांमार के साथ पाकिस्तान के रिश्ते बढ़ाने के लिए चीन भी कोशिश कर रहा है। वह बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में हथियारों का भी निर्माण कर रहा है। ऐसे में वह अपनी डिफेंस सेल भी पाकिस्तान के जरिए ही म्यांमार में करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के साथ डिफेंस डील को आगे बढ़ाने में म्यांमार के पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल ने विन के पोते आये ने विन का हाथ है। इस डिफेंस डील पर पिछले साल से ही काम चल रहा था। बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारियों ने बीते साल सितंबर में म्यांमार का दौरा किया था।
Advertisement
Advertisement
Next Article