टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब !

पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

04:07 PM Feb 08, 2020 IST | Shera Rajput

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की चपेट में आए सैनिक देगवार सेक्टर में एक अग्रिम चौकी में तैनात थे। इससे पूर्व, एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अपराह्न लगभग 3.45 बजे संघर्षविराम का अकारण उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। 
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों को पहुंचे नुकसान के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। अंतिम खबर मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम चौकियों के साथ ही असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। 
अधिकारी ने कहा कि हालांकि किसी आम नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article