W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में फिर से दिख रहा पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट, Mawra से लेकर Saba Qamar भी शामिल

04:57 PM Jul 02, 2025 IST | Arpita Singh
भारत में फिर से दिख रहा पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट  mawra से लेकर saba qamar भी शामिल

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आए तनाव के चलते पाकिस्तान के कई सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया था। अब कुछ चेहरों की वापसी हुई है।

Advertisement

Advertisement

क्याों हुए थे इंस्टा अकॉन्ट बैन?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को एक बार फिर बढ़ा दिया था। इस हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उसी दौरान सोशल मीडिया पर भी इस तनाव का असर देखा गया। पाकिस्तान के कुछ बड़े एक्टर्स – मावरा होकेन, सबा कमर, माहिरा खान, फवाद खान – भारत को लेकर विवादित बयान देने लगे। कई ने भारत को ‘कायर’ और ‘डरपोक’ तक कह दिया। इसके जवाब में भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया, ताकि भारतीय यूजर्स इनका कंटेंट न देख सकें।

Advertisement

अब क्या बदला है?

अब करीब दो महीने बाद हालात थोड़े शांत हुए हैं और कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स इंडिया में फिर से नजर आने लगे हैं।

इन सितारों के अकाउंट अब इंडिया में दिख रहे हैं:

  • मावरा होकेन (Sanam Teri Kasam फेम)
  • सबा कमर
  • दानिश तैमूर
  • दानानीर मोबीन
  • अहद रजा मीर
  • युमना जैदी

अब भी कौन से सेलेब्स बैन हैं?

  • माहिरा खान
  • फवाद खान
  • आतिफ असलम
  • हानिया आमिर

इनके अकाउंट्स अभी भी इंडिया में ब्लॉक हैं। क्या ये वापसी स्थायी है? फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि ये अनबैनिंग स्थायी है या नहीं। सोशल मीडिया कंपनियां और भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अगर फिर से कोई भड़काऊ बयान आता है तो दोबारा बैन लगाया जा सकता है।

राजनीति और पॉप कल्चर का टकराव

भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव हमेशा रहा है, लेकिन इसका असर सिनेमा और कला की दुनिया पर भी पड़ता है। मावरा, माहिरा या फवाद जैसे कलाकारों की इंडियन फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। लेकिन जब वे राजनीतिक बयान देते हैं, तो ये फैंस के लिए भी असहज हो जाता है। सिनेमा और कला को सीमाओं से ऊपर माना जाता है, लेकिन जब कलाकार राष्ट्र के खिलाफ बोलते हैं तो फैंस का दिल दुखता है।

अगर पाकिस्तानी कलाकार दोबारा इंस्टा पर दिख रहे हैं तो उन्हें भी यह समझना होगा कि पब्लिक फिगर होने के नाते उनकी हर बात मायने रखती है।

Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×