Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी हुई पकिस्तान की खूबसूरत क्रिकेट प्लेयर, देखिये तस्वीरें !

NULL

06:13 PM Feb 12, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फोलोविंग दुनिया भर में है और सिर्फ भारतीय क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि दुसरे देशों के क्रिकेट देखने और खेलने वाले लोग भी इस शानदार खिलाड़ी के फैन है। खासकर महिला फैन्स भी माही के प्रति जबरदस्त दीवानगी रखती है।

Advertisement
अब तो महेंद्र सिंह धोनी की शादी को भी कई साल हो चुके है पर उनकी फीमेल फैन फोलोविंग में कोई कमी नहीं आई है। बॉलीवुड अभिनेत्रियो से लेकर दुसरे खेल जगत के खिलाड़ी भी धोनी की शख्सियत के कायल है।

आज हम आपको एक ऐसी महिला खिलाड़ी के बारे में बता रहे है जो धोनी की दीवानी है और ये बात शायद उनके देश के लोगों को पसंद ना आए।

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर के पकिस्तान में बहुत सारे लोग फैन है पर ये एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।

पाकिस्तान की इस सबसे सफल खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने एक इंटरव्यू में कहा की वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बहुत पसंद करती हैं। वह कहती हैं, की उन्हें एमएस धोनी से बहुत प्रेरणा मिलती हैं।

सना मीर कई मौकों पर धोनी की तारीफ कर चुकी है। उन्होंने धोनी को अपना आइडल बताया।सना मीर कहती हैं की उनकी टीम में बहुत लड़कियों को विराट कोहली पसंद हैं पर उनको एमएस धोनी पसंद हैं।

साल 2017 में पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की वजह से उनसे कप्तानी छीन ली गई थी। हालाँकि उन्होंने साल 2010 और 2014 में एशिया गेम्स में टीम को खिताब दिलाया था। सना मीर पाकिस्तान के लिए 100 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Next Article