W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तानी लड़की का बड़ा दावा; डोनाल्ड ट्रंप मेरे अब्बू, Video Viral

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पाकिस्तानी लड़की ने अपना अब्बा (पिता) बताया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

05:13 AM Nov 10, 2024 IST | Ranjan Kumar

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पाकिस्तानी लड़की ने अपना अब्बा (पिता) बताया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी लड़की का बड़ा दावा  डोनाल्ड ट्रंप मेरे अब्बू  video viral
Advertisement

Donald Trump Daughter: डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रंप ने चुनाव के दौरान युद्ध खत्म कराने समेत अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने समेत कई दावे किए थे। इन सबके बीच ट्रंप से जुड़ा पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा। वायरल वीडियो में बुर्का पहनी महिला दावा कर रही है कि वह ट्रंप की सगी बेटी है।

2018 में पहली बार पोस्ट हुआ था यह वीडियो

ट्रंप की कथित बेटी का पुराना वीडियो फिर सामने आया है। वीडियो को सबसे पहले दिसंबर 2018 में Siasat.pk अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था। उस समय वीडियो ने बहुत चर्चा नहीं बटोरा था। हालांकि, हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव ट्रंप द्वारा जीतने के बाद कई सोशल मीडिया अकाउंट ने उस वीडियो को फिर से पोस्ट करना शुरू किया है। वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ‘घर के कलेश’ से री-पोस्ट किया गया है। इसे 5.5 लाख बार देखा गया है। यह संख्या अभी बढ़ रही है।

‘ट्रंप अच्छे नहीं, मेरा सही ढंग से देखभाल नहीं की’

वीडियो में महिला पूरी बेबाकी से दावा कर रही कि वह डोनाल्ड ट्रंप की सगी औलाद है। वह उर्दू में अपना परिचय देती है। खुद को मुस्लिम और पंजाबी दोनों बताती है। फिर वह चौंकाने वाला दावा करती है-कहती है कि राष्ट्रपति ट्रंप उसके असली पिता हैं। आगे कहती है कि ट्रंप ने एक बार उसकी मां को “गैर-जिम्मेदार” करार दिया था। उसने ट्रंप पर उसकी सही ढंग से देखभाल न करने का भी आरोप लगाया। कहा कि मेरे पिता ट्रंप दिमाग और स्वभाव से अच्छे नहीं हैं।

‘थैंक्स गिविंग डिनर की कल्पना कीजिए’

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर वीडियो को व्यंग्य मान रहे। कई लोगों का कहना है कि क्या इसका उद्देश्य चर्चा बटोरना है। एक यूजर ने कमेंट किया-केवल पाकिस्तान में आपको ऐसा व्यक्ति मिलेगा, जो इतने आत्मविश्वास से ट्रंप को अपना पिता बता रहा हो! एक ने लिखा-ट्रंप और उनकी ‘पाकिस्तानी’ बेटी के साथ थैंक्स गिविंग डिनर की कल्पना कीजिए। यह कैसा पुनर्मिलन होगा? एक यूजर ने कहा कि मैंने काफी समय बाद इतना हंसा हूं। दोनों को बधाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×