Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तानी गोलीबारी : सेना का जवान, श्रमिक शहीद

NULL

11:41 PM Oct 12, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू : जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की भीषण गोलीबारी में आज सेना का जवान और एक सैन्य श्रमिक शहीद हो गये जबकि छह अन्य घायल हो गये। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर कृष्णा घाटी सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी शुरु कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सैनिकों को करारा जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान सिपाही टी के रेड्डी और सैन्य श्रमिक मोहम्मद जहीर गंभीर रुप से घायल हो गए जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा एक सैन्य श्रमिक सहित छह अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सिपाही टी के रेड्डी (21) आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले के ओबुलापुरम गांव के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी मां गुरुम्मा हैं। सिपाही रेड्डी एक बहादुर और निष्ठावान जवान के रुप में जाने जाते थे। मोहम्मद जहीर इसी राज्य के राजौरी जिले के कलाली गांव के निवासी थे। जहीर भी एक इमानदार और समर्पित श्रमिक थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article