Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की जिसमें 40 वर्ष की एक महिला घायल हो गई।

06:33 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की जिसमें 40 वर्ष की एक महिला घायल हो गई।

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की जिसमें 40 वर्ष की एक महिला घायल हो गई। 
Advertisement
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से गोलीबारी राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह शुरू हुई और मेंढर, कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में रात में जारी रही। 
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की। 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि देर शाम नौशेरा सेक्टर में शेर मकड़ी गांव की रहने वाली नीना देवी अपने घर के पास गोला फटने से घायल हो गई। 
उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में कई गांव आये हैं जिसमें कई मकानों को क्षति पहुंची है। 
इससे पहले दिन में रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(रविवार को) सुबह लगभग 10.15 बजे पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर (राजौरी) में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘21 और 22 दिसंबर की दरमियानी रात में पाकिस्तान ने मेंढर, कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में कई स्थानों पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।’’ 
हालांकि पुंछ जिले में सीमापार से गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुंछ जिले में पाकिस्तान की गोलीबारी सुबह रुक गई। 
Advertisement
Next Article