W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं।

12:50 PM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं।

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन  भारतीय जवानों ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा। मंगलवार को सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय जवानों ने भी  मुंहतोड़ जवाब दिया।
Advertisement
एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले के अरिना सेक्टर में हुई गोलीबारी का बीएसएफ ने भी ‘‘माकूल जवाब’’ दिया। बीएसएफ के उप निरीक्षक जनरल एस. पी. एस. संधू ने कहा, ‘‘आज सुबह, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीएसएफ के गश्ती दल पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका जम्मू के सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने माकूल जवाब दिया।’’
बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में भारत की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। भारत और पाकिस्तान फरवरी 2020 में जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के लिए नए सिरे से एक संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए थे। समझौते के तहत नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थानीय निवासियों ने खेती फिर से शुरू की थी।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×