Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक यह घटना शनिवार को बलूचिस्तान के केच जिले में शनिवार शाम को हुई।

11:56 AM Sep 06, 2020 IST | Desk Team

पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक यह घटना शनिवार को बलूचिस्तान के केच जिले में शनिवार शाम को हुई।

बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार की उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक यह घटना शनिवार को बलूचिस्तान के केच जिले में शनिवार शाम को हुई। जानकारी के मुताबिक पत्रकार शाहीना शाहीन की हत्या का आरोप पत्रकार के पति पर लगा है।
Advertisement
शाहीना शाहीन पीटीवी चैनल पर सुबह के प्रोग्राम होस्ट करती थीं। वह एक बालुची पत्रिका ‘Wizgahar’ की संपादक थीं। कुछ दिनों पहले ही उनका बलूचिस्तान के तुरबत में ट्रांसफर किया गया था। वह बलूचिस्तान विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की छात्रा भी थी। ऐसा माना जाता है कि उसके पति ने शाहीन को मार डाला, क्योंकि वह बलूचिस्तान में काफी प्रसिद्धि पा रही थी।
शाहीना को बलूचिस्तान में महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने के लिए जाना जाता था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शाहीना से पहले पाकिस्तान के एक अन्य पत्रकार साजिद गोंडल भी इस्लामाबाद से लापता हो गए थे।स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध जताया है।
Advertisement
Next Article