देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
ये जमाना सोशल मीडिया का है। प्रत्येक इंसान फेमस व अमीर होने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा हैं। इसलिए लोग अलग दिखने के लिए कभी-कभी कुछ ऐसा भी पोस्ट कर देते हैं कि वह मशहूर तो हो जाते हैं लेकिन लोगों से उन्हें खूब सुनने को भी मिलती है। अब ऐसा ही हुआ एक पाकिस्तानी लड़की के साथ, जिसने एक व्लॉग बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, लेकिन उसे देख लोग काफी भड़क गए और लड़की को सुनाने लगे।
दरअसल, ये पाकिस्तानी लड़की एक यूट्यूबर है, इसका नाम नूर राणा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में ये लड़की कब्रिस्तान में अपनी बहन की कब्र पर जाकर वीडियो बनाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने कैसे वीडियो के माध्यम से बताया है कि उसने कुछ साल पहले अपनी बहन को खो दिया था, जो उम्र में उससे छोटी और शादीशुदा थी। वैसे तो उसने अपनी बहन को खोने का दुख प्रकट करते हुए ये वीडियो बनाया है और कब्रिस्तान में जाकर उसकी कब्र पर फूल चढ़ाया है।
ये वीडियो नूर राणा नामक नामक लड़की ने अपने यूट्यूब पर पोस्ट किया है।
कब्रिस्तान में अपनी बहन की कब्र पर फूल चढ़ाते नजर आने के साथ ही वह अपने नाश्ते और खाने-पीने की चीजों के बारे में भी विस्तार से बताती है। अब 19 मिनट के इस वीडियो को देख लोग काफी भड़क गए हैं क्योंकि उन्हें लड़की की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
वीडियो को अभी तक 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर्ज भी अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में जरूर दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको अपनी बहन की कब्र पर वीडियो बनाने के लिए शर्म आनी चाहिए'। वहीं, अन्य ने लिखा, 'यकीन नहीं होता है कि कुछ लोग अपने फैमिली मेंबर की मुत्यु से भी कंटेंट बना सकते हैं'।