टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

PAK के पूर्व PM इमरान खान ने दिया बयान, भारत के साथ चाहता हूं अच्छे संबंध, लेकिन BJP राज में नहीं कोई गुंजाईश

पाकिस्तान एवं भारत के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन जब तक राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है तब तक ऐसा होने की ‘गुजाइंश नहीं’ है।

12:25 AM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

पाकिस्तान एवं भारत के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन जब तक राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है तब तक ऐसा होने की ‘गुजाइंश नहीं’ है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बयान दिया है, कि वह पाकिस्तान एवं भारत के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन जब तक राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है तब तक ऐसा होने की ‘गुजाइंश नहीं’ है। विदेशी मीडिया को दिए साक्षात्कार में इमरान खान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यदि दोनों पड़ोसी देश एक-दूसरे के साथ व्यापार स्थापित करते हैं तो क्या आर्थिक फायदे हो सकते हैं।  उन्होंने कहा, ‘फायदे तो काफी होंगे। लेकिन तब उन्होंने दलील दी कि कश्मीर मुद्दा मुख्य बाधक है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, मैं समझता हूं कि यह संभव है। लेकिन भाजपा सरकार बहुत कट्टर है तथा उसका इन मुद्दों पर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण है। अखबार ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया, यह निराशाजनक है , क्योंकि आपके पास (हल के लिए) कोई गुजाइंश नहीं है, वे राष्ट्रवादी भावनाएं भड़काते हैं। एक बार राष्ट्रवाद का यह जिन्न बोतल से बाहर आ गया तो उसे वापस डालना बड़ा मुश्किल होता है। 
हालांकि, भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवाद, दुश्मनी एवं हिंसा से मुक्त माहौल में उसके साथ सामान्य पड़ोसी जैसा संबंध रखना चाहता है।
Advertisement
Advertisement
Next Article