For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन,पार्टी में सितारों की दिखी धूम

म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर कही जाने वाली पलक मुछाल और मिथुन शर्मा कल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने बड़े ही सादगी और साधारण तरीके से अपने शादी की सारी रस्मों को पूरा किया हैं।वही इन दोनों ही सितारों की शादी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी रखी गयी थी। जहां कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफ़िल में चार चांद लगा दी थी।

11:35 AM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर कही जाने वाली पलक मुछाल और मिथुन शर्मा कल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने बड़े ही सादगी और साधारण तरीके से अपने शादी की सारी रस्मों को पूरा किया हैं।वही इन दोनों ही सितारों की शादी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी रखी गयी थी। जहां कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफ़िल में चार चांद लगा दी थी।

शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल मिथुन पार्टी में सितारों की दिखी धूम
म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर कही जाने वाली पलक मुछाल और मिथुन शर्मा कल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने बड़े ही सादगी और साधारण तरीके से अपने शादी की सारी रस्मों को पूरा किया हैं। वही शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।और अब दोनों ही हमेशा के लिए एक हो गए हैं। वही इन दोनों ही सितारों की शादी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी रखी गयी थी। जहां कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफ़िल में चार चांद लगा दी थी।
Advertisement
वही तस्वीरों में दुल्हन के लिबास में पलक मुच्छल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूल्हा बने मिथुन शर्मा भी काफी जंच रहे थे।इसके साथ ही वेडिंग रिसेप्शन पर भी दोनों ही नए-नवेले जोड़े काफी खूबसूरत लग रहे थे जिसमें पलक ने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना था। तो वहीं मिथुन ने अपने स्पेशल डे के लिए बेज रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही थी।
Advertisement
पलक ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं जिसमें दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। इन फोटोज को शेयर करते हुए पलक ने लिखा, “आज हम दो सदैव के लिए एक हुए। वही इन दोनों के इन सारे फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। “वही इन दोनों की शादी में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारे भी पार्टी में पहुंचे थे। 
जहां रिसेप्शन पार्टी में सोनू निगम और जावेद अली अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके अलावा रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, क्रिकेटर स्मृति मंदाना, सिंगर कैलाश खेर, नीति मोहन, पार्थ समथान,रश्मि देसाई, अरमान मलिक और भूषण कुमार भी इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया और एआर रहमान जैसे दिग्गज कलाकारों को भी वेडिंग रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है।
वही दोनों ही स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक मुछाल अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी जादुई आवाज दे चुकी हैं। वहीं, मिथुन ने बतौर संगीतकार इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। उन्होंने दर्जनों ऐसे गाने कंपोज किए हैं जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×