सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज गिल के बाद हुई पलक तिवारी की एंट्री? किसके साथ बनेगी जोड़ी?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर रोज़ नए अपडेट सामने आ रहे है। लेटेस्ट खबर के मुताबिक श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में काम करने वाली हैं।
01:29 PM Jun 11, 2022 IST | Desk Team
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर रोज़ नए अपडेट सामने आ रहे है। कभी इस फिल्म का नाम बदलने की खबर आती है, तो कभी इसमें किसी ने नए एक्टर की एंट्री की रिपोर्ट्स सामने आती है। सलमान खान की इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। उनके डेब्यू को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
Advertisement
वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की इस फिल्म में कई स्टार्स की एंट्री के बाद अब एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई है। लेटेस्ट खबर के मुताबिक श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में काम करने वाली हैं।
फिल्म में जस्सी गिल भी हैं। रिपोर्ट थी कि शहनाज गिल, जस्सी गिल के अपोजिट होंगी लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है बल्कि जस्सी के अपोजिट पलक तिवारी हैं। रिपोर्ट की माने तो, एक यूनिट हैंड ने जानकारी दी कि पलक को खुद सलमान ने चुना है। वह जस्सी के साथ नजर आएंगी और फिल्म में उनका कमाल का ट्रैक है। वह शूटिंग में शामिल हो गई हैं।
इस बारे में पलक की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट की गयी है। बता दे, पलक अपने दो म्यूजिक वीडियो से पहले ही धूम मचा चुकी हैं। उन्होंने अपने डांसिंग स्किल से सभी को हैरान किया है।
सलमान खान की यह फिल्म काफी ग्रैंड होती जा रही है। फिल्म में हिंदी ही नहीं पंजाब और साउथ से जुड़े सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती, जस्सी गिल, शहनाज गिल नजर आएंगे। और अब इस लिस्ट में पलक तिवारी का नाम भी जुड़ता हुआ दिख रहा है। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Advertisement