Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सैफ अली खान के नवाबजादे इब्राहिम के साथ देर रात फिर नज़र आई पलक तिवारी, लोगो ने कहीं ये बातें

एक बार फिर से इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक साथ पार्टी में देखा गया है। लेकिन इस बार पलक ने किसी के सामने अपना मुंह नहीं छुपाया बल्कि बड़ी बेबाकी से कैमरे का सामना किया। जिसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ चल रहा। देखें ये वीडियो…

03:15 PM May 08, 2022 IST | Desk Team

एक बार फिर से इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक साथ पार्टी में देखा गया है। लेकिन इस बार पलक ने किसी के सामने अपना मुंह नहीं छुपाया बल्कि बड़ी बेबाकी से कैमरे का सामना किया। जिसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ चल रहा। देखें ये वीडियो…

पिछले दिनों श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना मुंह छुपाने को लेकर ट्रोल हो गईं थीं। बता दें, उन्हें सैफ अली खान के नवाबजादे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया था। और वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि इस मामले पर पलक तिवारी ने मुंह छुपाने के पीछे की वजह भी बताई थी। पलक ने इसके बाद बताया कि वो सिर्फ दोस्त है। और अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ पार्टी में देखा गया है। जहां पलक, इब्राहिम के साथ नज़र आई हैं लेकिन इस बार पलक ने किसी के सामने अपना मुंह नहीं छुपाया बल्कि बड़ी बेबाकी से कैमरे का सामना किया।
Advertisement
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार की रात दोनों स्टार किड्स अपने दोस्तों के साथ डिनर पर निकले थे। बाद में उन्हें पैपराजी ने मुंबई में रेस्तरां से बाहर निकलते ही घेर लिया। बता दें, इस वीडियो में पलक तिवारी एक रेस्तरां से बाहर निकलती दिखाई दे रहीं हैं। और वो जल्दी में निकल रही हैं, साथ ही देर होने का हवाला दे रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इब्राहिम कार में अपने दोस्तों के साथ नज़र आए।
इस वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो इब्राहिम सफेद शर्ट और कैजुअल पैंट में नजर आए। वहीं पलक भी सफेद टॉप, हरे रंग की स्कर्ट में ग्रे जैकेट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इन दोनों के साथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में सवाल करने लगे हैं। इस वीडियो पर लगातार कॉमेंट कर रहें है। एक यूज़र ने तो लगे हाथ सीधे ही पूछ डाला, “क्या पलक और इब्राहिम डेटिंग कर रहे हैं।” तो दूसरे यूज़र ने लिखा,  “ये क्या चक्कर है मुझे लगता है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।”

पलक ने इब्राहिम के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि, “हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं। लोगों ने जो बोला वो सब अनुमान था और इसलिए मैंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हम बस बाहर गए थे और हम फंस गए और बात वहीं खत्म हो गई। बस इतना ही। हम वहां दोस्तों के ग्रुप के साथ थे। वहां हम अकेले नहीं थे, पर लोगों को यही कहानी पसंद आई, तो उन्होंने वैसा ही सोचा।”
Advertisement
Next Article