W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Smriti Mandhana और Palash Muchhal फिर हुए एक! वुमेन क्रिकेटर के पिता संग पलक मुच्छल हुईं स्पॉट

04:10 PM Apr 08, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
smriti mandhana और palash muchhal फिर हुए एक  वुमेन क्रिकेटर के पिता संग पलक मुच्छल हुईं स्पॉट
Palash Muchhal Patch up Rumors

Palash Muchhal Patch up Rumors: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ Smriti Mandhana एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं और इस बार मामला इतना दिलचस्प है कि फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं! एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

Advertisement

Palash Muchhal Patch up Rumors: वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा, परिवारों की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

Palash Muchhal Patch up Rumors
Palash Muchhal Patch up Rumors ( Source : Social Media)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को सिंगर Palak Muchhal और उनके पति मिथुन के साथ देखा गया। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अंदाज़ा लगने लगे- क्या फिर से कोई रिश्ता जुड़ने जा रहा है?

Advertisement

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति मंधाना और Palash Muchhal के रिश्ते को लेकर पहले भी काफी चर्चा हो चुकी है। कहा गया था कि दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन पिछले साल अचानक ये रिश्ता टूट गया। खबरें ये भी आई थीं कि पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे, जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

Advertisement

Smriti Mandhana Father: वीडियो पुराना या नया? सच अब भी साफ नहीं

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल हो रहा वीडियो नया है या पुराना। कुछ लोग इसे हाल का बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे पुराना वीडियो कह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुलाकात मुंबई के एक कैफे में हुई थी, जहां पलक मुच्छल और मिथुन, स्मृति के पिता से मिले थे। फिलहाल, इस मुलाकात का असली कारण क्या है- सिर्फ एक सामान्य मुलाकात या फिर रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश- इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

एक वायरल वीडियो ने पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर दिया है और फैंस के मन में उम्मीद जगा दी है कि शायद यह रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। लेकिन जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक यह खबर सिर्फ चर्चा और अंदाज़ों तक ही सीमित है। लेकिन अगर वाकई रिश्ते में सुधार हुआ है, तो आने वाले समय में पैचअप या शादी की खबर भी सामने आ सकती है। फिलहाल, सच्चाई सामने आने तक यह मामला सिर्फ अंदाज़ों और सोशल मीडिया चर्चाओं तक ही सीमित है।

Palak Muchhal: टूटी शादी के बाद फिर बढ़ीं नजदीकियां? फैंस लगा रहे कयास

Palak Muchhal
Palak Muchhal ( Source : Social Media)

गौरतलब है कि Palash Muchhal और स्मृति मंधाना की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन शादी से ठीक पहले यह रिश्ता टूट गया था। उस समय धोखेबाजी के आरोपों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। अब इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं क्या दोनों के बीच पैचअप हो गया है? क्या शादी फिर से होने वाली है?

हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। इसलिए फिलहाल यह सिर्फ अंदाज़ा ही माने जा रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×