टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हाथ में बना यह अक्षर आपके भाग्यशाली जीवन को दर्शाता है

हस्तशास्त्र के मुताबिक इंसान के साथ भविष्य में क्या कुछ होने वाला है इन सभी चीजों के बारे में उसकी हथेली को देखकर पता लगाया जा सकता है।

09:58 AM Nov 09, 2019 IST | Desk Team

हस्तशास्त्र के मुताबिक इंसान के साथ भविष्य में क्या कुछ होने वाला है इन सभी चीजों के बारे में उसकी हथेली को देखकर पता लगाया जा सकता है।

हस्तशास्त्र के मुताबिक इंसान के साथ भविष्य में क्या कुछ होने वाला है इन सभी चीजों के बारे में उसकी हथेली को देखकर पता लगाया जा सकता है। हमारे हाथों की लकीरों में कुछ ऐसे शब्द छिपे होते हैं जिनका सबसे ज्यादा महत्व होता है। हस्तरेखाओं के ज्ञान से हम किसी भी इंसान के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में असानी से पता लगा सकते हैं। 
Advertisement


हथेली पर एम अक्षर का बनना
 
जिन भी लोगों की हथेली पर एम अक्षर बनता है ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। ये लोग काफी ज्यादा बुद्घिमान भी होते हैं और जिस भी काम को करते हैं इन्हें सफलता जरूर मिलती है। तो आइए जानें और भी कुछ जरूरी बातें जिनकी हथेली पर बनता है यह निशान…
1.बुद्धि के तेज 
जिन भी लोगों के हाथ में अक्षर एम का निशान बनता है उनकी बुद्धि तेज होती है। ऐसे व्यक्तियों के लिए व्यापार करना बहुत अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं इनको व्यापार में बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त होती है साथ ही अच्छे व्यापारिक दोस्त भी मिलते हैं। 
2.दोस्ती निभाने में परफेक्ट 
ये लोग दोस्ती निभाने में भी अव्वल होते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रति भी ऐसे लोग काफी ईमानदार होते हैं। इनके मित्र भी इनसे कभी झूठ नहीं बोलते एंव हर हाल में मित्रता निभाने के लिए तैयार रहते हैं। यह लोग अपने दोस्तों के लिए बहुत खास भी होते हैं। 
3.वैवाहिक जीवन में सुख
विवाहित महिला एंव पुरुष के हाथ में एम अक्षर बनना अत्यंत शुभ होता है। ऐसे कपल एक-दूसरे के लिए बेहतर साबित होते हैं और हमेशा दोनों के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 
4.किसी बात का भय नहीं होता
जिन भी व्यक्तियों की हथेली पर एम अक्षर का निशान बनता है उन्हें किसी भी बात का खौफ नहीं होता है क्योंकि ये लोग दिल के सच्चे होते हैं और कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं। इन लोगों में किसी तरह का बनावटीपन नहीं होता है। 
Advertisement
Next Article