टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अगर आपकी भी हाथ की रेखाएं ऐसी हैं तो जान लें किन क्षेत्रों में आपको मिलेगी सफलता

सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के भाग्य के बारे में उसके हाथों की लकीरों से पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा ज्ञान से आप अपनी हाथों की लकीरों से यह पता लगा सकते हैं कि किस क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

03:19 PM Apr 04, 2020 IST | Desk Team

सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के भाग्य के बारे में उसके हाथों की लकीरों से पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा ज्ञान से आप अपनी हाथों की लकीरों से यह पता लगा सकते हैं कि किस क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के भाग्य के बारे में उसके हाथों की लकीरों से पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा ज्ञान से आप अपनी हाथों की लकीरों से यह पता लगा सकते हैं कि किस क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए नौकरी या व्यवसाय दोनों में से कौन सा क्षेत्र भविष्य में अच्छा होगा। अपनी हथेली की रेखाओं को ऐसे पहचान कर जानें आपको सफलता किस क्षेत्र में मिलेगी। 
शिक्षा का क्षेत्र

आपकी हथेली में अगर गुरु पर्वत का स्थान उभरा होगा तो आपको सफलता  शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी। आप अपना करियर प्रबंधन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, राजनीति, सरकारी क्षेत्र में बड़े अधिकारी, शिक्षक एवं ज्योतिष के क्षेत्र में बनाते हैं तो सफलता मिलना निश्चित होगा।
सफलता इंजीनियरिंग, शोधकर्ता, वैज्ञानिक आदि में मिलेगी

जिन लोगों के हाथों की लकीरों में शनि पर्वत उभरा होता है उनके जीवन में शनि का अच्छा प्रभाव होता है। ऐसा ही अगर आपकी हथेली पर बना रहा है तो सफलता आपके जीवन में जरूर आएगी लेकिन मेहनत आपको कड़ी करनी पड़ेगी। आप करियर अपना  इंजीनियरिंग, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, पुरातत्ववेत्ता, फूलों का कारोबार में बना सकते हैं। ठेकेदारी और रियल एस्टेट के बिजनेस में ऐसे इंसान सफलता हासिल करते हैं।
सफलता इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञापन, पेंटिंग, डेकोरेशन आदि में मिलेगी 

जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत उभरा होता है उन्हें सफलता इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञापन, पेंटिंग, डेकोरेशन, सरकारी नौकरी में सफलता जरूर मिलेगी। 
व्यवसाय में सफलता मिलना तय 

व्यवसाय के करियर में सफलता उन लोगों को मिलनी तय है जिनके हाथों की हथेली पर बुध पर्वत उभरा होता है। बैंकिेग, वाणिज्य, लेखन, पत्रकारिता, वकालत, विज्ञान एवं दवाईयों के कारोबार में उन लोगों को सफलता जरूर मिलती हैं जिनका पर्वत अच्छी  स्थिति में होता है।
सफलता मिलना संभव है विज्ञापन, संगीत, कला, सजावट आदि में 

शुक्र पर्वत अगर किसी इंसान की हथेली पर उभरा हो तो  विज्ञापन, संगीत, कला, सजावट, रेडिमेड कपड़ों के बिजनेस में इन्हें सफलता मिलना तय होता है।
सफलता मिलेगी इन  क्षेत्रों में 

जिन व्यकित की हाथ की हथेली में चंद्र पर्वत उभरा होता है उनका चंद्रमा मजबूत होता है। संगीत, कला, लेखन, पत्रकारिता, रंग मंच, साहित्य एवं टूर एण्ड ट्रैवल्स के क्षेत्र में इन लोगों को सफलता हासिल होती है। इतना ही नहीं सरकारी क्षेत्र में सफल होते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article