Top Newsभारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
Bollywood KesariHoroscopeSarkari YojanaHealth & LifestyletravelViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा की उप-राजधानी है पंचकूला: खट्टर

NULL

03:17 PM Dec 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला जिला हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब तीन राज्यों का केन्द्र बिंदु है तथा आने वाले समय में भविष्य की आवश्यक्ताओं को देखते हुए घग्गर पार के सेक्टरों में इसे शिक्षा व लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। प्राईवेट विश्वविद्यालय खोलने के लिए कुछ लोगों ने प्रस्ताव दिये हैं। राष्ट्रीय फैशन टैक्रोलोजी संस्थान के अलावा आयूष की एम्ज के लिए 25 एकड़ जमीन आबंटित की जा चुकी है। पंचकूला से सीधा एयरपोर्ट तक नयी सडक़ के निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है, जिसके लिए हरियाणा व पंजाब के मुख्य सचिवों की बैठक भी हुई है।

मुख्यमंत्री पंचकूला के सेक्टर एक स्थित 26 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित चार मंजिला बहुउद्देशीय पार्किंग एवं लघु सचिवालय के भवन भाग-2 व 2 करोड़ 20 लाखकी लागत से बरवाला में बनी उप तहसील भ्भवन तथा गढ़ी कोटाहा में राज्य के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से खोले गए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन तथा ओद्यौगिक क्षेत्र भाग-।। में 7.98 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से बनने वाली हरियाणा राज्य परिवहन निगम की कार्यशाला का शिलान्यास करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा की उप राजधानी तो बन ही चुका है क्योंकि अधिकतर विभागों के सरकारी कार्यालय यहां शिफ्ट हो गए हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article