Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंचकूला की सेब मंडी देश के नक्शे पर होगी: धनखड़

NULL

12:24 PM Jul 19, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा के कृ़षि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि वो समय दूर नहीं है जब पंचकूला की सेब मंडी देश के नक्शे पर होगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की सुविधा के साथ यहां से अच्छी गुणवत्ता वाले सेब के निर्यात की प्रयाप्त संभावनाएं हैं। कृषि मंत्री मंगलवार को यहां नव विकसित सेब मंडी के खरीद सीजन की शुरूआत का शुभारंभ करने पहुचे थे। उन्होंने कहा कि करीब 3500 से 4000 करोड़ रूपए के टर्न ओवर वाली इस मंडी से 10 से 20 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होने की संभावना बढी है। हवन यज्ञ के साथ सेब खरीद सीजन की विधिवत शुरूआत सेब मंडी प्रांगण में हुई।

कृषि मंत्री की मौजूदगी में सीजन की पहली बोली पर सेब की बिक्री शुरू की। इस अवसर पर पंचकूला के विधायक एवं मु य संचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहिलावत भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने कहा यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि केवल अनाज ही नहीं बल्कि फल के क्षेत्र में सेब मंडी की शुरूआत भी हरियाणा में हो गई है। प्रदेश में वह दिन भी दूर नहीं है जब प्रदेश की सभी मंडियों को ई-नामित कर दिया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि पंचकूला में सेब की बोली होगी तो गुड़गांव का व्यापारी भी वहीं बैठे सेब की खरीद कर सकेगा।

(अनूप कुमार)

Advertisement
Advertisement
Next Article