W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Paragliding Places in Manali: अगर आप भी हैं पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं, तो मनाली की यह जगह हैं सबसे बेस्ट

02:29 PM Sep 16, 2025 IST | Kajal Yadav
paragliding places in manali  अगर आप भी हैं पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं  तो मनाली की यह जगह हैं सबसे बेस्ट
Advertisement

Paragliding Places in Manali: आजकल घूमने का शौकीन किसे नहीं होता है। लोग अपनी व्यस्त लाइफ से थोड़ा समय निकालकर कहीं सुकून वाली जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं। जिन्हे Paragliding का शौक होता है, लेकिन उन्हें ये नहीं समझ आता है कि इसके लिए सबसे बेहतरीन जगह कौन सी है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हे ऐसे एडवेंचर करने से काफी डर लगता है।

मगर कुछ लोगों को अपने जीवन में ऐसी चीज़ें करने का बहुत ज्यादा शौक होता है। इसलिए लोग दुनिया के कोने-कोने को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं। हिमांचल प्रदेश के मनाली में कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप आसानी से पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

Best Paragliding Places in Manali

1. Manali Himachal Pradesh

Paragliding Places in Manali

हिमाचल प्रदेश में मनाली भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने मनमोहक दृश्य, बर्फबारी और स्नो स्पोर्ट्स के लिए काफी फेमस है। यहां कुछ ऐसे दृश्य भी हैं, जिन्हे देखने के लिए लोग भारत के कई कोने-कोने से आते हैं। इसके अलावा यहां आप मानसून के मौसम को छोड़कर Paragliding का मजा ले सकते हैं। मनाली पैराग्लाइडिंग करने के लिए भारत के फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। पैराग्लाइडिंग करने के लिए मनाली में सोलंग वैली और मढ़ी दो फेमस जगहें हैं।

2. Solang Valley

Paragliding Places in Manali

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में मनाली के पास स्थित सोलंग घाटी एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यह घाटी सर्दियों में स्कीइंग और गर्मियों में पैराशूटिंग, Paragliding व ज़ोर्बिंग जैसी गतिविधियों के लिए काफी बेहतरीन मानी जाती है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे घास के मैदान और ब्यास नदी के पास स्थित यह घाटी रोमांच और प्रकृति के को पसंद करने वाले लोगों के लिए काफी शानदार है।

3. Phatru Mountain

Paragliding Places in Manali

भारत के उत्तरी छोर पर स्थित फातरू पर्वत मनाली सोलंग घाटी का एक हिस्सा है, जो Paragliding के लिए एक लोकप्रिय स्थान माना जाता है। फातरू पर्वत की चोटी पर जाने के लिए एक रोपवे ट्रैवल लिफ्ट का प्रयोग किया जाता है, जो पर्यटकों को घाटी के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेने का मौका देता है। यहाँ के हरे-भरे नज़ारे, नीला आसमान और बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद शानदार नज़र आती हैं। इसके लिए यहाँ कुशल ऑपरेटरों द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।

4. Gulaba

Paragliding Places in Manali

गुलाबा दो अलग-अलग जगहों और चीजों के लिए प्रयोग किया जाता है। गुलाबा Paragliding के लिए एक सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन है। जहाँ आप हवा में उड़ने का अनुभव कर सकते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये रोहतांग पास के रास्ते में पड़ता है। साथ ही, गुलाबा एक प्रकार के फूल, मिराबिलिस जलपा का भी नाम है, जिसे आमतौर पर चार बजे या ब्यूटी-ऑफ-द-नाइट भी कहा जाता है।

5. Dobi

Paragliding Places in Manali

डोभी एक बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आप मनाली के आस-पास ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जो पर्यटकों के बीच कम मशहूर हों और जहाँ आपको खूबसूरत पहाड़ियाँ भी मिलें, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतर है। यहां आप नदी की धारा के किनारे बैठकर कुछ छिपे हुए मठों, Paragliding स्थलों और कम प्रसिद्ध झरनों का शानदार अनुभव कर सकते हैं। यहां आकर आपको शांति और सुंदरता दोनों एक साथ मिलेंगी।

घूमने के शौकीन लोगों के लिए मनाली की ये जगह सबसे बेस्ट हैं। जब लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, तो उन्हें तरह-तरह के एडवेंचर करने का मन होता है, तो ये ऊपर जितनी भी जगह दी गई हैं। इन जगहों पर आप अपनी सेफ्टी के साथ जाएं जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें। ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

Also Read: 10 Hidden Villages in India to Visit: भारत के कुछ ऐसे छिपे हुए गांव, जहां घूमना किसी सपने से कम नहीं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
×