Gandhi Jayanti 2026 Speech in Hindi: बापू की 157वीं जयंती पर ऐसे तैयार करवाएं बच्चे का स्पीच, तालियों से गूंज उठेगा स्टेज
गांधी जयंती पर भाषण

महात्मा गांधी का जीवन बहुत ही सरल और प्रेरणा देने वाला था। वे 'सादा जीवन और उच्च विचार' पर विश्वास रखते थे। वे हमेशा सूती खादी के कपड़े पहनते थे और चरखा चलाते थे। बापू ने हमें सिखाया कि किसी भी बड़ी से बड़ी लड़ाई को बिना मार-पीट या हिंसा के भी जीता जा सकता है। उन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए 'सत्य' और 'अहिंसा' का रास्ता चुना। उनकी इसी सोच के आगे अंग्रेजों की बड़ी और ताकतवर सरकार को भी झुकना पड़ा और हमारा देश आजाद हुआ।बापू के जीवन में सफाई और अपना काम खुद करने का बहुत बड़ा महत्व था। वे कहते थे कि सफाई भगवान की पूजा की तरह होती है। वे अपने सारे काम खुद करते थे और दूसरों को भी यही सिखाते थे। वे चाहते थे कि हर भारतीय आत्मनिर्भर बने और अपने देश को साफ-सुथरा रखे। आज हम जो 'स्वच्छ भारत अभियान' देखते हैं, वह गांधी जी के इसी सपने को पूरा करने की एक कोशिश है। हमें भी अपने स्कूल, घर और आसपास की जगह को साफ रखने में अपनी मदद देनी चाहिए।
एक छात्र होने के नाते हमें गांधी जी की बातों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। बापू ने कहा था कि अगर आप दुनिया में कोई बदलाव देखना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत पहले खुद से करें। इसलिए हमें हमेशा सच बोलने की आदत डालनी चाहिए, कभी किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और सब लोगों के साथ प्यार व सम्मान से रहना चाहिए। आइए, आज इस गांधी जयंती पर हम सब मिलकर यह वादा करें कि हम बापू के दिखाए रास्ते पर चलेंगे और एक अच्छे नागरिक बनकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे। जय हिंद! जय भारत! महात्मा गांधी अमर रहें।

Join Channel