W3Schools
Advertisement

Parenting Mistakes: बच्चों का Confidence तोड़ती हैं माता-पिता की ये 7 गलतियां, आज ही दे ध्यान!

यह आर्टिकल बताता है कि कैसे माता-पिता की कुछ अनजाने में की गई गलतियां बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर सकती हैं। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा निडर और आत्मविश्वासी बने, लेकिन उनकी बातें और व्यवहार बच्चों के दिल पर गहरा असर डालते हैं। लेख में बच्चों का आत्मविश्वास तोड़ने वाली 7 गलतियों का जिक्र किया गया है।
04:07 PM Sep 29, 2026 IST | Khushi Srivastava
यह आर्टिकल बताता है कि कैसे माता-पिता की कुछ अनजाने में की गई गलतियां बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर सकती हैं। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा निडर और आत्मविश्वासी बने, लेकिन उनकी बातें और व्यवहार बच्चों के दिल पर गहरा असर डालते हैं। लेख में बच्चों का आत्मविश्वास तोड़ने वाली 7 गलतियों का जिक्र किया गया है।
parenting mistakes  बच्चों का confidence तोड़ती हैं माता पिता की ये 7 गलतियां  आज ही दे ध्यान
Parenting Mistakes jo Bache ka Confidence Todti Hain (AI Generated)
Parenting Mistakes jo Bache ka Confidence Todti Hain: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा निडर और आत्मविश्वासी बने। पेरेंट्स की बातें कई बार बच्चों के दिल में घर कर जाती हैं, और जाने-अनजाने बच्चे का दिल दुखा देती हैं। माता-पिता की बातों का बच्चों पर काफी असर पड़ता है, अगर कभी कोई ऐसी बात हो जाए जिससे बच्चे का दिल दुखे, तो उसका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है। यहां ऐसी 7 गलतियां बताई गई हैं जिनसे हर पेरेंट्स को बचना चाहिए।

बच्चों का आत्मविश्वास तोड़ती हैं पेरेंट्स की ये 7 गलतियां

Parenting Mistakes jo Bache ka Confidence Todti Hain
Parenting Mistakes jo Bache ka Confidence Todti Hain (Magnific)

1. दूसरे बच्चों से तुलना करना

"फलाने के बेटे ने तो उनका नाम रौशन कर दिया", ऐसी बातें बच्चे का हौसला तोड़ती हैं। इससे बच्चे को लगता है कि वह किसी काम का नहीं है और वह टेंशन में आ जाता है। इसलिए, कभी भी अपने बच्चे की तुलना किसी से न करें। हर बच्चे में अपनी एक अलग खूबी होती है।

Advertisement

2. बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना

बच्चे से उतनी ही उम्मीद रखें जितनी वह पूरी कर सके। अगर आप उस पर पढ़ाई या काम का बहुत ज़्यादा बोझ डालेंगे, तो उसे बार-बार लगेगा कि वह फेल हो रहा है। इससे उसका आत्मविश्वास पूरी तरह टूट जाएगा।

Advertisement

3. छोटी-छोटी खुशियों को अनदेखा करना

बच्चा जब भी कोई अच्छा काम करे, चाहे पढ़ाई में अच्छे नंबर लाना हो या घर की सफाई में मदद करना, उसकी तारीफ जरूर करें। अगर आप उसकी छोटी-छोटी सफलताओं को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो उसका मन छोटा हो जाएगा। तारीफ करने से बच्चे का हौसला बढ़ता है।

Advertisement

4. बच्चे की बात न सुनना या उसे गलत बताना

बड़े होने पर बच्चे की पसंद और सोच आपसे अलग हो सकती है। हर बात में यह न कहें कि वही सही है जो आप सोचते हैं। अगर आप उसकी बातों को बार-बार बेकार कहेंगे, तो वह अपनी बात कहने से डरने लगेगा। उसकी सोच का भी सम्मान करें।

5. डांटते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल करना

बात-बात पर बच्चे को गलत शब्द न कहें। जब आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो बच्चे को लगता है कि आप उसकी इज्जत नहीं करते। धीरे-धीरे वह भी आपकी इज्जत करना छोड़ देता है और उसका कॉन्फिडेंस खत्म होने लगता है।

6. बात-बात पर दूसरों के सामने शर्मिंदा करना

अगर बच्चा कोई गलती करे, तो उसे अकेले में प्यार से समझाएं। रिश्तेदारों या दोस्तों के सामने उसे डांटने या उसकी गलती का मजाक उड़ाने से उसका दिल टूट जाता है। इससे बच्चा लोगों का सामना करने से डरने लगता है और दूसरों से कटने लगता है।

7. बच्चे के सारे काम खुद कर देना

बच्चों को उनके छोटे-छोटे काम खुद करने दें। अगर आप उनके हर काम में मदद करेंगे या हर फैसला खुद लेंगे, तो वे कभी खुद पर भरोसा करना नहीं सीख पाएंगे। उन्हें गलतियों से सीखने का मौका दें, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बन सकें।

Also Read: Bacchon ko Discipline Kaise Sikhaye: बच्चों को डिसिप्लिन में रखने के लिए मारना-डांटना नहीं, काम आएंगे ये 7 आसान टिप्स
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×