टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मटके से करवा रहे हैं मां-बाप शादी, Internet पर कहते हुए छलका लड़की का दर्द, लोगों से मांगी सलाह

12:36 PM Oct 06, 2023 IST | Pratibha

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर कोई भी खबर तेजी से वायरल होने लगती है। इसी तरह हाल ही में एक लड़की की कहानी सोशल पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें उसने बताया है कि कैसे उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी मटके से करवा रहे हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। हालांकि लोग इस मामले पर तरह तरह के कॉमेंट कर अपनी बात रख रहे हैं।

Advertisement


हिंदू धर्म में मांगलिक लोगों को हीन दृष्टि से देखा जाता है। हालांकि इनका ये दोष काटने के लिए भिन्न-भिन्न तरीकों का सहारा लिया जाता है। ताकि उनका विवाहिक जीवन सुख-शांति से बीते। कई बार लोग कुछ ऐसा करके दोष को दूर करने का तरीका निकालते हैं, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अब एक ऐसा ही मामला इन दिनों सामने आया है, जिसे शायद ही आप जानते हो।

अक्सर इन सब पर विश्वास गांव के लोग ज्यादा करते हैं, और वहीं ऐसा कुछ देखने को भी मिल जाता है। फिलहाल एक मामला मुंबई से आया है। जिसमें बताया जा रहा है की लड़की की शादी मटके से कराई जा रही है। जिसकी जानकारी खुद लड़की ने सोशल मीडिया पर दी है, और तभी से ये मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

लड़की ने बताया कि वो मुंबई में रहती है और 26 साल की है। आगे वो बतती है कि मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं मटके से शादी कर लूं। ताकि जब बाद में मेरी शादी किसी आदमी से हो तो उसका जीवन खतरे में न आए। हालांकि उसका कहना है कि वो इन सब बातों पर विश्वास नहीं करती। लेकिन अगर वो ऐसा करने से मना कर देती है ये उसके माता पिता का अनादर होगा। इसके बाद लड़की ने लोगों से सलाह मांगी है। इस पूरा मामला में हैरान कर देने वाली बात ये है कि उसकी मां बी. कॉम स्नातक हैं और पिताजी एक इंजीनियर हैं। इसलिए वे काफी पढ़े-लिखे हैं। इस मामले पर अब लोगों की तरह तरह की कॉमेंट आ रहे हैं।

Advertisement
Next Article