Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sushant Singh Rajput को याद कर इमोशनल हुईं Parineeti Chopra, 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट किया शेयर

11:43 AM Sep 15, 2024 IST | Priya Mishra

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस ने हाल ही में अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर लिए हैं। परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। आपको बता दें सुशांत और परिणीति ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में एक साथ काम किया है। सुशांत का निधन चार साल पहले हो गया था। वह सिर्फ 34 साल के थे। जानिए परिणीति ने दिवंगत अभिनेता के बारे में क्या कहा।

Advertisement

परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में साथ काम किया था। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में तीनों को खूब पसंद किया गया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को हाल ही में 11 साल पूरे हुए। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत एक्टर की याद में एक पोस्ट शेयर की है।

परिणीति ने सुशांत को याद कर लिखी ये बात

परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस में बिताए मजेदार पलों को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस का एक गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियाँ हैं। क्लिप शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मुझे यह बहुत पसंद आया। सुशांत तुम्हारी याद आती है। हमने इसमें बहुत मज़ा किया।"

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मूवीज

एक्ट्रेस परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस साल रिलीज हुई फिल्म चमकीला में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति की जोड़ी और उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आई थीं।

सोशल मीडिया पर फैन ने शेयर किया वीडियो

एक फैन ने रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट में यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए फैन ने कहा, 'रिलेशनशिप हमारी भी हुई है... पर ये शादी और कमिटमेंट कुछ और बात है।' कमेंट में फैन्स ने अपनी पुरानी यादें शेयर कीं, एक ने लिखा, 'बॉलीवुड और YRF के इस दौर को मिस कर रहा हूं' तो दूसरे ने कमेंट किया, 'क्या मुझे इस स्कूल में प्रमोट किया गया है।' एक और यूजर ने कहा, शुद्ध देसी रोमांस अपने समय से बहुत आगे था। इस फिल्म में बहुत अच्छी थीं और यह एडिटिंग कमाल की है।

Advertisement
Next Article