Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अफसर रैंक के पदों पर महिलाओं की अधिक नियुक्ति करने के चलते पेरिस सिटी हॉल पर जुर्माना

पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने मंगलवार को शहर परिषद की बैठक में जुर्माने को ‘‘अनुचित’’ और ‘‘असंगत’’ बताया

12:09 PM Dec 16, 2020 IST | Desk Team

पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने मंगलवार को शहर परिषद की बैठक में जुर्माने को ‘‘अनुचित’’ और ‘‘असंगत’’ बताया

कहीं पर लैंगिक असामनता इतनी अधिक पाई जाती है कि वहां महिलाओं को अत्यधिक बढ़ावा देने के लिए अभियान तक चलाये जाते है जिससे उस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और कहीं पर महिलाओं की शीर्ष पदों पर संख्या ही इतनी अधिक हो गई कि अधिक महिलाओं को ऊँचे पदों पर नियुक्त करने के लिए जुर्माना लगाना पड़ा।  
Advertisement
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फ्रांस में नगर निकाय ‘पेरिस सिटी हॉल’ पर 2018 में शीर्ष पदों पर अधिक महिलाओं को नियुक्त करके लैंगिक समानता बनाए रखने के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में 90,000 यूरो का जुर्माना लगाया गया है। पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने मंगलवार को शहर परिषद की बैठक में जुर्माने को ‘‘अनुचित’’ और ‘‘असंगत’’ बताया।
पेरिस सिटी हॉल में 2018 में 11 महिलाओं और पांच पुरुषों को शीर्ष पदों पर नियुक्त किया गया था (जो कुल पदों का केवल 30 प्रतिशत है) ,जिसके बाद निकाय सेवा मंत्रालय ने यह जुर्माना लगाया है। महिलाओं की सिविल सेवा में वरिष्ठ पदों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 2013 में पारित एक कानून के तहत महिला और पुरुष दोनों की 40 प्रतिशत नियुक्ति जरूरी है।
पेरिस सिटी हॉल में वरिष्ठ पदों में 47 प्रतिशत महिलाएं हैं। हिडाल्गो ने कहा, ‘‘ हां, हमें दृढ़ता के साथ महिलाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है, क्योंकि फ्रांस अब भी इस मुद्दे पर काफी पिछड़ा है।’’ यह कहकर हिडाल्गो ने लैंगिक समानता को बनाये रखने के लिए लगाए गए जुर्माने को अनुचित ठहराया है और महिलाओं को अधिक बढ़ावा देने की बात कही है।  
Advertisement
Next Article