Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पेरिस डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर जीता खिताब

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में रचा इतिहास

02:53 AM Jun 22, 2025 IST | Juhi Singh

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में रचा इतिहास

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर दूर भाला फेंक दिया, जो अंत तक सबसे बेहतरीन थ्रो साबित हुआ। इसी थ्रो के दम पर उन्होंने जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

Advertisement

नीरज का दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का रहा। तीसरा, चौथा और पांचवां प्रयास फाउल हो गया। आखिरी यानी छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो फेंका। जूलियन वेबर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे नीरज के 88.16 मीटर के थ्रो को नहीं पछाड़ सके। वेबर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.10 मीटर रहा। वहीं ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने 86.62 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया।

पिछले कुछ मुकाबलों में जूलियन वेबर ने नीरज को पीछे छोड़ा था। 16 मई को दोहा डायमंड लीग में वेबर ने 91.06 मीटर थ्रो कर नीरज को हराया था। उस इवेंट में नीरज 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल में भी वेबर ने बाजी मारी थी। उस मुकाबले में वेबर ने 86.12 मीटर और नीरज ने 84.14 मीटर का थ्रो किया था। लेकिन इस बार पेरिस में नीरज ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की और पिछली हार का हिसाब बराबर कर दिया। अब नीरज चोपड़ा अगला मुकाबला 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में होने वाले गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में खेलेंगे। इसके बाद वह 5 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट को पहले भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण टाल दिया गया था।

Advertisement
Next Article