टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ब्रॉन्ज़ जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

09:17 AM Aug 09, 2024 IST | Pragya Bajpai

Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ये भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में चार दशक का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉन्ज जीता था। इस सिलसिले को भारत ने पेरिस में भी जारी रखा और तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 1968 और 1972 में लगातार दो बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

Advertisement

HIGHLIGHTS

टीम ने जमकर किया डांस

पेरिस में झंड़ा गाड़ने के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर खूब जश्न मनाया। पूरी टीम ने श्रीजेश को विजयी विदाई दी क्योंकि अब श्रीजेश हॉकी खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने संन्यास ले लिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्रीजेश को अपने कंधों पर उठा लिया। ड्रेसिंग रूम में भी खूब जश्न मना। श्रीजेश ने खूब डांस किया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ हो रहा है जिसमें श्रीजेश गोलकीपिंग किट पहने हुए हैं और डांस कर रहे हैं। उनके साथ फिर अमित रोहिदास आकर भांकड़ा करने लगते हैं। फिर मनदीप सिंह भी आ जाते हैं फिर सभी मिलकर खूब डांस करते हैं।



भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक्स में 13वां मेडल

भारतीय हॉकी टीम का ये ओलंपिक खेलों में कुल 13वां मेडल है। भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में कुल आठ गोल्ड, चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने अपना आखिरी ओलंपिक गोल्ड साल 1980 में जीता था। इस बार भारत से उम्मीद थी कि वह गोल्ड जीत जाएगा, लेकिन सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों मिली हार ने ये सपना तोड़ दिया।

ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले कप्तान हरमनप्रीत

हरमनप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कहा कि इस मुकाम पर इंतजार लंबा होता है। एक हॉकी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता। हमें खुशी है कि हम एक टीम की तरह खेले और एक दूसरे पर भरोसा रखा। कोचों को भी धन्यवाद। हमारा सपना गोल्ड मेडल जीतने का था और सभी को भरोसा था कि हम जीतेंगे। मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि हम करीब से चूक गए, लेकिन यह पदक भी हमारे लिये सब कुछ है।

Advertisement
Next Article