Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Parliament Security Breach: अदालत ने महेश कुमावत की पुलिस कस्टडी 5 जनवरी तक बढ़ाई

01:10 PM Dec 23, 2023 IST | Srishti Khatri
Court extends Mahesh Kumawat's police custody till January 5

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक (Parliament Security Breach) मामले के आरोपी महेश कुमावत की हिरासत शनिवार को पांच जनवरी तक के लिए बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर आरोपी कुमावत की हिरासत अवधि बढ़ाई है। पुलिस ने अदालत को बताया था कि साजिश का पूरी तरह से पता लगाने के लिए पूछताछ की जरूरत है।

हाइलाइट्स

पुलिस ने अदालत को क्या बताया ?

पुलिस ने पहले अदालत को बताया था कि आरोपी ‘‘देश में अराजकता फैलाना चाहता था ताकि वे सरकार को उनकी अवैध और अनुचित मांगों को मानने के लिए मजबूर कर सकें। हमले के पीछे के वास्तविक कारण और दुश्मन देश तथा आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संबंध का पता लगाने के लिए हिरासत की आवश्यकता है।’’ पुलिस ने आगे कहा कि वह ‘भगत सिंह फैन क्लब’ पेज का सदस्य था जिसे अब हटा दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुमावत और ललित झा को थाने लाया गया और दोनों को विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया था। तभी से उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य आरोपियों की भी हिरासत 5 जानवरी तक बढ़ी

बात दें कि कुमावत को सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पटियाला आउस कोर्ट ने इसी मामले में गिरफ्तार मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को पांच जनवरी तक बढ़ा दी थी। वहीं, झा की पुलिस हिरासत की अवधि शुक्रवार को पांच जनवरी तक बढ़ाई गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article