For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Parliament Security Breach: संसद की कार्यवाही के दौरान हुई भारी चूक, लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

03:36 PM Dec 13, 2023 IST | R.N. Mishra
parliament security breach  संसद की कार्यवाही के दौरान हुई भारी चूक  लोकसभा अध्यक्ष om birla ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Parliament Security Breach: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुरक्षा चूक की घटना के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए अपराह्न चार बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच, बिरला ने बैठक बुलाये जाने के बारे में जानकारी दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैंने आप सब की भावनाओं को पहले व्यक्त कर दिया है। चार बजे इस विषय पर सभी दलों की बैठक बुलाई है। इसके बाद, बिरला ने अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग नीचे कूद गए और कनेस्टर के माध्यम से धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

Parliament Security Breach: लोकसभा कार्यवाही के दौरान सांसदों की सीट पर कूदे 2 शख्स, जानें कैसे हुई सुरक्षा में चूक !

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×