Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Parliament Security Lapse: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में BJP सांसद प्रताप सिम्हा ने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर दी सफाई

08:19 PM Dec 13, 2023 IST | R.N. Mishra

Parliament Security Lapse: लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद कर कलर स्मोग फेंकने वाले युवकों का विजिटर पास बनवाने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से मिलकर अपनी सफाई दी है।

Highlights Points

सूत्रों की मानें तो, प्रताप सिम्हा ने अपनी सफाई में कहा है कि इनमें से एक मनोरंजन नाम के युवक के पिता उनके जानकर हैं और वह पिछले कई महीनों से संसद की कार्यवाही देखने के लिए पास की जिद कर रहा था। भाजपा सांसद ने अपनी सफाई में कहा कि मनोरंजन का घर उनके लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है और युवक लगातार उनके मैसूर और दिल्ली के ऑफिस से पास बनवाने की जिद कर रहा था। उन्होंने बताया कि मनोरंजन ने सागर शर्मा को अपना मित्र बताते हुए उनके दिल्ली ऑफिस से दोनों का पास बनाने का अनुरोध किया और तब उन्होंने दोनों के पास के लिए लिख दिया था।

आपको बता दें कि, संसद की कार्यवाही देखने के लिए आम लोगों को पास की जरूरत होती है। सांसद की सिफारिश के आधार पर ही पास बनते हैं और इसी विजिटर पास के जरिए सदन की दर्शक दीर्घा में लोगों की एंट्री होती है। दर्शक दीर्घा सदन के ऊपर बना हुआ है। लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा की इसी तरह की सिफारिश के आधार पर बने पास को लेकर सागर और मनोरंजन बुधवार को कार्यवाही देखने के लिए लोकसभा के दर्शक दीर्घा में पहुंचे और शून्य काल के दौरान जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, उस समय गैलरी से सदन में कूद पड़े और इनमें से एक युवक ने सीटों पर कूदते हुए आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से स्मोक स्टिक निकाल कर सदन में कलर स्मोग फैला दिया। जिसके बाद सदन के अंदर पीला सा धुंआ नजर आने लगा। हालांकि, विपक्षी सांसद लगातार भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपनी पार्टी की पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए प्रताप सिम्हा के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की मांग की।

Parliament Security Breach: लोकसभा कार्यवाही के दौरान सांसदों की सीट पर कूदे 2 शख्स, जानें कैसे हुई सुरक्षा में चूक !

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article