Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर से जुड़े इन 2 अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

11:13 AM Dec 05, 2023 IST | Prateek Mishra

लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर से जुड़े 2 अहम विधेयकों पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा की कार्य सूची में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक - 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक- 2023 विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध है।

26 जुलाई को लोकसभा में किया गया था पेश

जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक- 2023 को मानूसन सत्र के दौरान 26 जुलाई 2023 को लोकसभा में पेश किया गया था। यह विधेयक जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम- 2004 में संशोधन करता है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के सदस्यों को नौकरियों और व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण प्रदान करता है।

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक- 2023 को भी मानसून सत्र के दौरान 26 जुलाई 2023 को लोकसभा में पेश किया गया था। यह विधेयक जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन करने के लिए लाया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article