टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

संसदीय समिति ने पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को तलब किया

एनपीए के मुद्दे पर अध्ययन कर रही संसद की एक समिति ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उसके समक्ष उपस्थित होने और जानकारी देने के लिए कहा।

10:39 AM Aug 20, 2018 IST | Desk Team

एनपीए के मुद्दे पर अध्ययन कर रही संसद की एक समिति ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उसके समक्ष उपस्थित होने और जानकारी देने के लिए कहा।

नई दिल्ली : बढ़ती हुई गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के मुद्दे पर अध्ययन कर रही संसद की एक समिति ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उसके समक्ष उपस्थित होने और इस विषय पर जानकारी देने के लिए कहा है। इससे पहले पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम ने एनपीए संकट को पहचानने और इसका हल निकालने का प्रयास करने के लिए भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की अगुवाई वाली संसद की प्राक्कलन समिति के समक्ष राजन की प्रशंसा की थी।

एक सूत्र ने कहा कि इसके बाद जोशी ने राजन को पत्र लिखकर समिति के सामने उपस्थित होने और उसके सदस्यों को देश में बढ़ते एनपीए के मुद्दे पर जानकारी देने को कहा है। सितंबर 2016 तक तीन साल आरबीआई के गवर्नर रहे राजन फिलहाल शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में वित्त मामलों के प्रोफेसर हैं।

देश में विश्वस्तरीय शैक्षिक संस्थानों की जरूरत : रघुराम राजन

एक सूत्र ने कहा कि सुब्रमण्यम ने एनपीए की समस्या की पहचान के लिए राजन की तारीफ की थी जिसके बाद उन्हें पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया। सुब्रमण्यम ने पिछले महीने सीईए के नाते समिति के सामने बड़े कर्जों की भरपाई नहीं होने के मुद्दे पर जानकारी रखी थी।

Advertisement
Advertisement
Next Article