For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Parliamentry Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, लोकसभा के दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो शख्स

03:09 PM Dec 13, 2023 IST | Srishti Khatri
parliamentry security breach   संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक  लोकसभा के दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो शख्स
Loksabha

बुद्धवार को संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) की चल रही कार्यवाही के दौरान अचानक 2 लोग दर्शक दीर्घा से छलांग लगाई और सासंदो की सीट तक पहुँच गए। इस दौरान एक शख्स ने अपने जूते से स्प्रे निकाला और नारेबाजी करते हुए स्प्रे छिड़कना शुरू कर दिया। इसके बाद संसद की कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। फिलहाल दोनो युवकों को गिरफ्ताक कर लिया गया है।

  • संसद की कार्यवाही के दौरान 2 लोगों ने दर्शक दीर्घा से सांसदों की साट कर पहुँचे
  • शख्स ने स्प्रे छिड़का और नारेबाजी की
  • सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को किया गिरफ्तार

संसद के सामने छोड़ा टियर स्मॉग

वहीं संसद भवन के सामने एक महिला और पुरूष ने टियर स्मॉग छोड़ा जिसके बाद उन्हे हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में ली गई 42 वर्षिय महिला हिसार की रहने वाली है। वहीं युवक की पहचान 25 वर्षिय अमोल शिंदे के रूप में हुई है।

नेताओं का ऐसा रहा रिएक्शन

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने 'पूर्ण सुरक्षा चूक' का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि "जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे विजिटर हों या पत्रकार उनके पास आईडी नहीं होती है।  मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।"

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं।’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×