W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली के पहाड़गंज में इमारत का एक हिस्सा ढहा, 30 लोग सुरक्षित बचाए गए , किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में बृहस्पतिवार शाम एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया और पुलिस ने 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

03:53 AM Jul 01, 2022 IST | Shera Rajput

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में बृहस्पतिवार शाम एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया और पुलिस ने 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के पहाड़गंज में इमारत का एक हिस्सा ढहा  30 लोग सुरक्षित बचाए गए   किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Advertisement
मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में बृहस्पतिवार शाम एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया और पुलिस ने 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि पहाड़गंज की कटरा राम गली में एक पुरानी इमारत का अगला हिस्सा ढह गया है।
Advertisement
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Advertisement
उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) और बिजली विभाग (बीएसईएस) की मदद से करीब दस परिवारों को इमारत के अंदर से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, कटरा राम गली में आसपास की इमारतों की भी हालत जर्जर है।
भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए नगर निगम (एमसीडी) को इमारत में रहने वाले परिवारों का सर्वेक्षण करने और उन्हें इमारत को खाली करने के लिए कहा गया है।
अधिकारी ने कहा कि परिसर को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×