टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आइजोल में लागू आंशिक लॉकडाउन को 18 सितंबर तक बढ़ाया गया

मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गई है।

12:43 AM Sep 06, 2021 IST | Shera Rajput

मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गई है।

मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों से संबंधित एक आदेश जारी किया गया क्योंकि 20 अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध शनिवार तक प्रभावी थे।
अधिकारी ने कहा कि एएमसी क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड ​मुक्त इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है।
आइजोल शहर के बाहर कोविड मुक्त इलाकों में पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
Advertisement
Advertisement
Next Article