Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Parvati Kalisindh Chambal River लिंक परियोजना की त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित

10:12 PM Sep 25, 2024 IST | Abhishek Kumar

मध्य प्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच आज श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय के कार्यालय में Parvati Kalisindh Chambal River लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। वहीं मुख्यमंत्री डॉ Mohan Yadav ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में श्रम शक्ति भवन में सौजन्य भेंट की।

Parvati Kalisindh Chambal River लिंक पर बनी सहमति

मध्य प्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच आज श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय के कार्यालय में पार्बती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बता दें कि बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा?

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आकांक्षी नदी जोड़ो अभियान पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच Parvati Kalisindh Chambal River  लिंक परियोजना की त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजितलिंक परियोजना पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। केंद्र शासन के सहयोग से दोनो राज्यों ने बीस वर्ष पुराने विवाद का हल निकाल लिया है और शीघ्र ही इस परियोजना के परिणाम दिखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आशा व्यक्त की कि आने वाला समय मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के लिए अद्वितीय रहने वाला है।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि पार्बती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर आज संपन्न हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से दोनों राज्यों के बीच लंबित विवादों का निवारण कर लिया गया है। शीघ्र ही इस परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) अनुबंध होने वाला है। दोनों राज्यों के हित में मध्य प्रदेश और राजस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article