For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pashupatinath Temple Nepal: भारत में पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाने की अनुमति नहीं, मंदिर अधिकारियों का बड़ा बयान

09:39 PM Nov 25, 2023 IST | R.N. Mishra
pashupatinath temple nepal  भारत में पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाने की अनुमति नहीं  मंदिर अधिकारियों का बड़ा बयान

Pashupatinath Temple Nepal: विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। नेपाल के पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट (PADT) के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति(Replication) भारत में बनाने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। पीएडीटी का एक बयान मीडिया में आई इन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया है कि काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण उत्तराखंड के एक गांव में किया जा रहा है। सदियों पुराना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

ट्रस्ट का ध्यान इस झूठी खबर की ओर आकर्षित किया गया-डॉ. घनश्याम खातीवाड़ा
पीएडीटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. घनश्याम खातीवाड़ा ने एक बयान में कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि पशुपतिनाथ मंदिर भारत के उत्तराखंड में बनाया जा रहा है और ट्रस्ट का ध्यान इस झूठी खबर की ओर आकर्षित किया गया है।

हम मीडिया के एक धड़े में प्रसारित ऐसी झूठी खबर पर आपत्ति जताते हैं- खातीवाड़ा
खातीवाड़ा ने कहा कि हम मीडिया के एक धड़े में प्रसारित ऐसी झूठी खबर पर आपत्ति जताते हैं। काठमांडू के बाहर पूर्वी इलाके में पवित्र बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है।

PM Narendra Modi Flies in Tejas: पीएम मोदी ने तेजस फाइटर जेट में भरी उड़ान, कहा किसी से…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×